काठगोदाम पुलिस ने दो पेटी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Kathgodam police arrested smuggler with two cases of liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चले जा रहे अभियान के अन्तर्गत खेड़ा पुलिस ने दो पेटी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है इसी अभियान के अन्तर्गत एसपी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक द्वारा गठित टीम द्वारा नशे एवं शराब के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सोमवार को मनीष कुमार को अवैध शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके कब्जे से 70 पव्वे देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का बरामद कर उसके विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खेड़ा मनोज कुमार, का0 उमेश प्रसाद, चन्दर सामंत, सुरेन्द्र सिंह मुख्य रूप से थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440