7 मई से शुरू होगी जून माह की केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग, IRCTC ने जारी की गाइडलाइन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं का केदारनाथ धाम की ओर रुख तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच तीर्थ यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की जून माह के लिए ऑनलाइन बुकिंग 7 मई से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक माध्यमों से साझा की है।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

श्रद्धालु www.heliyatra.irctc.co.in पर जाकर जून माह (1 से 30 जून) के लिए हेली सेवा टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इससे पहले मई माह के लिए बुकिंग मात्र 5 मिनट में पूरी तरह फुल हो गई थी, जिससे जून के टिकटों के लिए भी बड़ी संख्या में यात्रियों के ऑनलाइन पहुंचने की संभावना है।

बुकिंग से पहले रखें ये सावधानियांः
-टिकट केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक करें: www.heliyatra.irctc.co.in
-किसी भी थर्ड पार्टी ऐप, एजेंसी या वेबसाइट पर भरोसा न करें
-किसी भी अनजान नंबर या यूपीआई आईडी पर पेमेंट न करें
-ठगी का संदेह होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आईआरसीटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल अधिकृत पोर्टल से ही बुकिंग करें और सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
नोटः टिकट बुकिंग से पहले हेलीकॉप्टर सेवा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440