किडनी को इस तरहे से रखे सेहतमंद…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हमारे शरीर का स्वस्थ व सक्रिय रखने के लिए किडनी की भूमिका अहम मानी जाती है। मगर वर्तमान में किडनी की बीमारियों से ग्रस्त लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिसके लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है।
आज विश्व की आबादी का बड़ा हिस्सा किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। अगर स्वस्थ जीवनशैली और खानपान अपनाया जाएं तो इससे आसानी से बचा जा सकता है। हमारे शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाएं रखने के लिए किडनी फिल्टर की तरह ब्लड को साफ करने का काम करती है।

  1. अगर किडनी को स्वस्थ रखना है तो ज्यादा पानी पीना बेहतर उपचार है। इसके लिए हर सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन औसतन 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए।
  2. पानी शरीर में मौजूद कई तरह के विषैली तत्वों को यूरीन के साथ आसानी से बाहर निकाल देता है और पाचन तंत्र का कार्य प्रणाली को भी दुरूस्त रखता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती।
  3. इसके अलावा पानी शरीर में रक्त प्रवाह को सही रखते हुए खून को गाढ़ा बनने से रोकता है, ज्यादा पानी पीने से भी ब्लड प्रेशर का स्तर भी संतुलित बना रहता है।
  4. रोज के भोजन में चीनी और नमक का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किडनी की सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होता है। इसलिए मिठाईयों, चॉकलेट, केक, पेस्ट्री, वेफर्स, प्रोसेस्ड फूड, अचार, पापड़ और चटनी जैसी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा नॉनवेज, मशरूम और दालों का सेवन भी संतुलित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। यह शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता की वजह से यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है।
  5. इसी तरह मिल्क प्रोडक्ट्स का सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता की वजह से स्टोन की समस्या हो सकती है। इसलिए अति से हमेशा दूर रहिए।
  6. रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को अपने आहार का जरूरी हिस्सा बनाएं। इसमें मौजूद मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व किडनी को इंफेक्शन से बचाते है। इसके अलावा जहां जहां तक संभव हो एल्कोहल सिगरेट से दूर रहे। क्योंकि ये चीजें लिवर के अलावा किडनी को भी बहुत नुकसान पहुंचाताी है।

साभार: हर्बल हेल्थ से

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440