समाचार सच, हल्द्वानी। उप जिलाधिकारी हल्द्वानी द्वारा जारी आदेश में कियाशाला सेवा समिति मुखानी, हल्द्वानी को तत्काल प्रभाव से भंग कर पूर्णतरू निरस्त कर दिया गया है। आदेश वाद संख्या 29 वर्ष 2023-24 (विपिन चन्द्र बिष्ट बनाम नंदा बल्लन गुणवन्त आदि) में 07 नवंबर 2025 को पारित किया गया।
समिति के संचालन हेतु प्रशासन ने एक अंतरिम समिति का गठन किया है, जिसमें कोषाधिकारी हल्द्वानी द्वारा नामित वित्तीय अधिकारी, श्री गणेश भट्ट (एसएनए नगर निगम), पूरन चन्द्र पाण्डेय (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी), थानाध्यक्ष हल्द्वानी, एवं दुर्याेधन सिंह पंचपाल (राजस्व उप निरीक्षक) शामिल हैं।
नई समिति कियाशाला सेवा समिति के सभी कार्यों – जैसे सामग्री क्रय, भुगतान और प्रशासनिक अनुमोदन- का दायित्व संभालेगी। बैंक संबंधी लेन-देन पूर्व सचिव विशन सिंह नैनवाल एवं पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन चन्द्र पाण्डेय के संयुक्त हस्ताक्षर से होते रहेंगे।
यह आदेश तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

