समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वैसे तो हर दिन और माह की एक विशेष प्रकृति होती है। इस दौरान जब भी किसी जातक का जन्म होता है तो उसके गुण-दोषों में माह और दिन का भी योगदान होता है। ज्योतिष में आपके जन्म का दिन और तारीख के साथ-साथ महीनो का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिये आज हम साल के दूसरे महीने यानि की फरवरी माह में जन्मे लोगो के बारे में आपको 10 रोचक बातें बताने जा रहे है, जो सायद ही आपको पता हो।
फरवरी माह में पैदा होने वाले लोगो की 10 रोचक बातें –
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोगो बड़े ही मिलनसार होने के लिए जाना जाता है, यह बहुत ही ईमानदार होने के लिए जाने जाते हैं। यह लोग सच कहने से कभी नहीं डरते चाहे उस सच से आपकी भावनाओं को ठेस पहुचे लेकिन वास्तव में उन्हें इसकी परवाह नहीं होती है। वे सिर्फ ईमानदारी के रास्ते पर ही चलते हैं।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोगो अपनी ख़ुशी और गम दोनों ही अलग ढंग से व्यक्त करते है। जब यह खुश होते हैं तो खूब खुश होते हैं और जब दुखी होते हैं तो खूब दुखी। अपने आसपास एक रहस्य बनाकर चलते हैं। आपको समझ पाना बहुत मुश्किल तो नहीं लेकिन इतना आसान भी नहीं। यह हर चीज दूसरो से शेयर नहीं करते है, और ये कब किस बात पर गुस्सा हो जाए यह किसी को नहीं पता होता है।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोगो की कुंडली में गुरु या शनि विपरीत होने पर लीवर, आंत व पैरों में तकलीफ बनी रहती हैं। ऐसे में इन जातकों को देवगुरु व शनि की आराधना करनी चाहिए। फरवरी माह में पैदा होने वाले जातक चूंकि मुस्कान के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा के साथ जीने वाले होते हैं। अतरू असफलता इन्हें कम ही देखने को मिलती है क्योंकि अपनी भीतरी शक्ति का ये भरपूर उपयोग करते हैं जिसके दम पर ये असफलता के दौर को सहजता से पार कर जाते हैं।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोग अपने स्वयं के अनुभव से सब कुछ सीखना चाहते हैं। यह लोग सफल होने के लिए अन्य लोगों की नकल करने की कोशिश नहीं करते। यह लोग नकल से नहीं बल्कि अपने अनुभव से आगे बढना पसंद करते है।
- फरवरी में जन्म लेने वाली कन्या दिखने में सामान्य होती है, मगर इनकी प्रखर बुद्धि होती है। इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है, लेकिन ये उससे अंजन होती है। जब तक कोई इनकी खूबी इन्हें बता ना दे इन्हें विश्वास नहीं होता। प्यार के मामले में अक्सर इनकी नैया भी हिचकोले खाती रहती है।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोगो की सबसे बड़ी कमी यह रहती है कि इनमें धैर्य का अभाव रहता है। यदि इस बात पर यह नियंत्रण कर लें तो उनके कई काम बिना किसी रुकावट के पूरे हो सकते हैं।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोगो दुनिया में दोनों हाथों से लूटाने के लिए पैदा हुए हैं। बचत करना इनको आता ही नहीं है। फरवरी वाले कुछ ‘वीर’ तो इतने मासूम होते हैं कि थोड़ी-सी भी बचत करेंगे तो सारी दुनिया में हल्ला मचा देंगे। भावुकता आपके करियर की रूकावट है। अक्सर बैठे-बैठाए धोखा खा जाते हैं क्योंकि हर किसी पर विश्वास कर लेना आपकी कमजोरी है।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोगो के स्वभाव में ही दूसरे जरूरत मन्द लोगो की मदद करना होता हैद्य यही कारण है कि आपको धार्मिक संस्थानों में काम करने वाले बहुत से लोग मिल जाएगे जिन्होंने फरवरी माह में जन्म लिया हो। और लोग उनकी उदारता के लिए प्रशंसा करते नहीं थकते हैं।
- फरवरी में जन्म लेने वाली कन्याओ के पास ईगो बहुत रहता है, जिसके करण यह अपने पार्टनर के सामने झुक नहीं सकती है। जिसके करण इनकी जिन्दगी में ब्रेकअप और अफेयर हमेशा चलते रहते है। मन इनका प्यार से लबरेज होता है, बस इन्हें नजाकत से सम्भालने की जरूरत होती है। शादी होने के बाद इन्हें अपने पति से बेतहासा प्यार मिलता है।
- फरवरी में जन्म लेने वाले लोग भाग्य के मामले में थोड़े पिछड़े ही कहे जाएंगे। इन्हें इनकी योग्यता और प्रतिभा की तुलना में पद और पैसा दोनों अक्सर नहीं मिलता, या कहें कि देर से मिलता है। फरवरी माह में जन्मे लोगों में एक विशेष तरह का लुभावना अंदाज होता है। वाकपटुता से महफिल को जीत लेते हैं।
क्या है फरवरी में जन्मे लोगों के लिए शुभ
शुभ अंक – 4, 7, 9
शुभ रंग – व्हाइट, बेबी पिंक, मेहरून
शुभ दिन – शनिवार, गुरुवार
शुभ स्टोन – एमरल्ड, एमेथिस्ट
सुझाव – पौधे और सूर्य को जल चढ़ाएँ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















