जानिए सेहत के लिए किस तरह है लाभदायक, छोटे से करौंदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। करौंदा केवल स्वाद को ही नहीं इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है-करौंदा खट्टे स्वाद की वजह से स्वाद तो बढ़ाता ही है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है और कई तरह की सेहत सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है। करौंदे का नाम सुनकर मुंह में पानी आना तो लाज़मी है। जो लोग खट्टा खाना पसंद करते हैं उन्होंने इसको अचार, चटनी, जूस और सब्ज़ी के रूप में कभी न कभी तो ज़रूर खाया होगा। लेकिन स्वाद को बढ़ाने वाले इस करौंदे के बारे में क्या आप ये जानते हैं कि ये प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और ये केवल स्वाद को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कई तरह की सेहत सम्बन्धी दिक्कतों को भी दूर करने में मदद करता है। अगर नहीं जानते हैं तो आइये जानते हैं।
दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद
करौंदे का सेवन करना दांतों और मसूड़ों के लिए काफी फायेमंद होता है। इसके सेवन से दांतों की मजबूती तो बढ़ती ही है साथ ही मसूड़े भी स्वस्थ और मजबूत होते हैं। इसके साथ ही ये सांस की दुर्गंध और पायरिया के संक्रमण को दूर करने में भी मदद करता है।
पेट को स्वस्थ रखता है
करौंदे का सेवन करने से पेट सम्बन्धी दिक्कतें भी कम होती हैं। इसके सेवन से कब्ज़, गैस और एसिडिटी तो दूर होती ही है साथ ही लूज़ मोशन की दिक्कत से भी राहत मिलती है। साथ ही आंतों को भी स्वस्थ रखने में अच्छी भूमिका निभाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाता है
करौंदा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है. ये स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। साथ ही इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन की कमी शरीर में नहीं होने देता है।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करता
करौंदे को कच्चा, सब्जी के तौर पर या जूस के तौर पर सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। इससे दिल से सम्बंधित बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
वजन कम करने में मदद करता
करौंदे का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके फाइबर होने की वजह से इसके सेवन के बाद पेट काफी देर तक भरा सा महसूस होता है जिससे कुछ और खाने की इच्छा नहीं होती है। जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440