समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट के निर्देशानुसार जनपद में लगातार चलाये जा रहें अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज के नेतृत्व पुलिस टीम उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल अनिल शर्मा, कांस्टेबल प्रदीप के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र में शांति व्यवस्था,कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने के लिए चेकिंग अभियान चला रखा था इसी दौरान नवनिर्मित अस्पताल दुर्गा पालपुर मोतीराम हल्दूचौड़ के पास से एक युवक को 2.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम सुरेश नौगाई पुत्र जीवा नंद नगरी निवासी हल्दूचौड दीना थाना लाल कुआं बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस के अन्तर्ग मामला दर्ज किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













