उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू 24 अगस्त तक बढ़ा

खबर शेयर करें

समाचारा सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को वर्तमान रियायत के साथ एक हफ्ते यानी 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश में वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 17 अगस्त मंगलवार को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है।

गौरतलब है कि कोविड कर्फ्यू में सरकार ने लगभग सभी क्षेत्रों में रियायत दी हैं। बाजार नियमित रूप से सुबह आठ से रात नौ बजे तक खुल रहे हैं। शापिंग माल, सिनेमाहाल, जिम आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। खेलकूद, सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों की भी अनुमति दी गई है। सरकारी-गैरसरकारी कार्यालय पूर्ण क्षमता के साथ खुल रहे हैं। प्रदेश के भीतर आवागमन की छूट है।

यह भी पढ़ें -   दिशा कंप्यूटर सेंटर ने बढ़ाया हल्द्वानी का मान, देश के शीर्ष कोचिंग संस्थानों में हासिल किया पांचवां स्थान

अन्य राज्यों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आने से 15 दिन पहले तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं होगा, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें -   8 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्ञात हो कि वर्तमान में प्रदेश में नवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पालिटेक्निक, महाविद्यालय, मेडिकल व नर्सिंग कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, समस्त विश्वविद्यालय और अन्य सभी शैक्षिक संस्थान खोलने की अनुमति भी दी जा चुकी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440