कुमाऊंः मामूली विवाद में झगड़ा बड़ा, पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां झूलाघाट के भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन में एक व्यक्ति ने पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   दर्दनाक हादसे के बाद बदला राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा… पहले शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे, फिर छात्रों को करेंगे संबोधित

नगर पालिका चार चिल्यापानी गांव में प्रताप सिंह ऐरी (62 ) का अपनी पत्नी सूना ऐरी (60 ) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रताप सिंह ऐरी ने पत्नी सूना ऐरी की पिटाई कर दी।

पति की पिटाई से घायल सूना ऐरी के माथे पर चोट लग गई। उन्हें जिला अस्पताल बैतडी ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर डडेलधुरा रेफर कर दिया है। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का रेड अलार्म! इस जिले में कल सभी स्कूल बंद, अगले चार दिन इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा

जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि प्रताप सिंह ऐरी ने बीच बचाव में आई बहू भावना ऐरी (22) के पैर में चोट आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440