केवाईसी अधिकारी बनकर दिया लॉटरी का झांसा, उड़ाई लाखों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बुजुर्गों की कहावत है कि लालच बुरी बला है कभी – कभी यह लालच इंसान को इस कद्र भारी पड़ जाता है कि वह अपने जमापूंजी भी लुटा देता है। हालांकि शासन व पुलिस प्रशासन समय समय पर अनेकों माध्यम से साइबर ठगों एवं झांसेबाजों के चुंगल से बचने के तमाम उपाय व सावधान रहने के बारे में जागरूक करती रहती है। इन सब के बावजूद भी व्यक्ति का लालच इन बातों को नजरअंदाज कर देता है ऐसा ही एक मामला आज पुलिस के पास आया जिसमें लॉटरी का झांसा देकर एक युवक के बैंक खाते से लाखों की रकम उड़ा ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

पुलिस को सौंपी तहरीर में पीलीकोठी निवासी दीपक पांडे ने बताया कि तीन दिन पहले उसे किसी सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को केवाईसी का अधिकारी बताया। साथ ही यह भी बताया कि उसकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। इसके लिए उसे अपनी कुछ जानकारी देनी होगी। इस पर दीपक ने आधार कार्ड समेत अन्य जानकारी उसे दे दी। इसके बाद उसके खाते से 1.4 लाख की रकम उड़ा ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440