समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुंआ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तत्काल कार्रवाई कर 5 घंटें के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी।
ज्ञात हो कि विगत दिनों एक महिला ने कोतवाली लालकुआं में आकर लिखित तहरीर दी गई कि वह हल्द्वानी स्टोन क्रेशर लालकुआं से बिंदुखत्ता जाने वाले रास्ते में सुनसान रास्ते पर जब वह अपने घर जा रही थी इसी दौरान एक युवक ने उसका पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करना प्रारम्भ कर दिया तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर इसी जांच उपनिरीक्षेक वंदना चौहान को सौंप दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिये।
एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी लालकुंआ श्रीमती संगीता के निर्देश में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त घटना की संवेदनशीलता देखते हुए प्रभारी निरीक्षक लालकुंआ डीआर वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर टीम गठन किया गया। टीम ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू करते हुए घटनास्थल से लेकर लालकुआं क्षेत्र में लगे विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया जिसके आधार पर टीम ने एक व्यक्ति को उक्त महिला का पीछा करते हुए देखा पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर महिला से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त राहुल सक्सेना पुत्र रामेश्वर सक्सेना निवासी लाइनपार संजय नगर हाथी खाना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद, तरुण मेहता भी शामिल थे। वहीं पीड़िता ने पुलिस द्वारा तत्काल की गयी कार्रवाई पर आभार प्रकट किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















