भक्ति और आस्था से गूंजा लालकुआं दुग्ध संघ परिसर, विश्वकर्मा जयंती पर पूजा-अर्चना व भजन कीर्तन

खबर शेयर करें

कर्मचारियों ने संगठन की प्रगति और एकजुटता का लिया संकल्प

समाचार सच. लालकुआं। बुधवार को नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ परिसर आध्यात्मिक माहौल से सराबोर रहा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पूरे दुग्ध कारखाने में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और हवन अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इससे वातावरण भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

सुबह से ही कारखाना परिसर में सुंदरकांड पाठ. भजनों की धुन और वेदमंत्रों की गूंज से वातावरण पवित्र हो उठा। पारंपरिक विधि-विधान से हवन किया गया, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। सामूहिक आहुति और भजन-कीर्तन ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक और आत्मीय बना दिया।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

भक्ति रस में डूबे कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण कर आपसी सौहार्द और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। इस आयोजन ने न केवल आध्यात्मिक उत्साह जगाया बल्कि कर्मचारियों में नई ऊर्जा और सामूहिक संकल्प का संचार किया।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद संघ की प्रगति और उपभोक्ताओं के कल्याण में सहायक होगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना भी की। वहीं. सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन कार्यस्थल को परिवार जैसा माहौल देते हैं और आपसी एकजुटता को और मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

इस भव्य पूजन में वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रभारी प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, कारखाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा, पी. एंड आई. प्रभारी सुभाष बाबू, प्रभारी इंजीनियरिंग राजेंद्र दुम्का, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी लैब रमेश आर्या, दिनेश कुलौरा, प्रवीन कुमार, हरीश पांडे, मोहन पाठक, राजू सियाल, संतोष सिंह, कमलेश, सुरेश चन्द्र, देवेंद्र कुमार, विनोद सुनाल, लाल सिंह बिष्ट, राजू रैकवाल, गोविन्द मेहता सहित भारी संख्या में कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440