हरिद्वार चंडी देवी मंदिर परिसर के पास हुआ भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। चंडीदेवी देवी मंदिर परिसर के पास भूस्खलन होने से यहां दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस विभाग व राजस्व वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अन्य दुकानों को खाली कराए जाने के साथ ही परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी बंद करा दिया गया है।

वहीं हरिद्वार में ही मोहल्ला पाठक वाड़ा के गेट पर भारी बारिश के चलते पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई। कई राहगीर बच गए। जबकि कई बिजली के पोल भी टूट गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। कहा कि कई बार कहने के बाद भी हवेली की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उधर चंडी देवी मंदिर परिसर में एहतियातन रोपवे और पैदल मार्ग भी बंद कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन सारे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है, जो श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे उन्हें वापस भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Landslide near Haridwar Chandi Devi temple complex, movement of devotees stopped

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440