लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन, दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान, पीएम मोदी ने जताया उनके निधन पर शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलात में भर्ती थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने इस खबर की जानकारी दी है। इससे पहले उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के कारण वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को बीती 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। सभी डॉक्टर्स 24 घंटे उनकी देखरेख कर रहे थे। इसके साथ ही दुआओं का सिलसिला भी जारी रहा।

पीएम मोदी का ट्वीट: लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने दुख को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। बेहद दयालु और केयरिंग लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।’ पीएम मोदी ने अपने अलगे ट्वीट में लिखा, ‘लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास को लेकर भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।’ लता मंगेशकर के निधन से दुखी पीएम मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।’

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में मौत को मात! गंगनहर में 1 किमी तक बहती रही बुजुर्ग महिला, युवक की सतर्कता से बची जान

लता मंगेशकर के निधन की खबर के बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत की कोकिला के रूप में जानी जाने वाली लता मंगेशकर को भारत का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिल चुका है। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। 1942 में 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में इन दो दिन मौसम रहेगा मेहरबान और खतरनाक भी, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज यानि रविवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनके निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी किया गया है। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही पूरे बॉलीवुड में भी शोक पसर गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440