नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश ने घोड़ा बुग्गी चालकों को दिया भरोसा

खबर शेयर करें

-कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में घोड़ा बुग्गी चालकों ने श्रीमती हृदयेश से लगाई गुहार

समाचार सच, हल्द्वानी। घोड़ा बुग्गी चालकों ने काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में बुधवार को प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष डॉ0 (श्रीमती) इन्दिरा हृदयेश अपनी समस्या की गुहार लगायी।

इस मौके पर कांग्रेसी नेता हेमन्त साहू ने नेता प्रतिपक्ष को अवगत करवाया कि गरीब घोड़ा बुग्गी चालकों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। वन निगम के अधिकारियों की नजर केवल छोटे गरीब वर्ग पर रहती है। उन्होंने घोड़ा बुग्गी चालकों की ओर से मांग करते हुए कहा कि अगर रेता पिकअप से ले जाने की अनुमति मिल जाये तो इनका रोजी रोटी का सहारा हो जायेगा।

घोड़ा बुग्गी चालकों की रोजी रोटी के संकट को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ0 (श्रीमती) इंदिरा हृदयेश ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके हित में नियम बनवाया जायेगा। साथ ही उन्होंने डीएफओ से दूरभाष पर वार्ता कर इस मामले पर कोई ठोस कदम उठाये जाने की निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन चौहान, धर्मपाल सिंह, मनोज सक्सेना, बबलू यादव, सन्दीप कुमार, विशाल आर्या, सचिन राठौर व सुनील भट्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440