जानें तनाव के दुष्प्रभाव और कम करने के उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। तनाव इंसान की सेहत को किस हद तक बिगाड़ सकता है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। अगर समय रहते अगर इसे सही तरीके से हैंडल न किया जाए, तो यह न सिर्फ हमारी तरक्की को रोकता है, बल्कि तनाव के कारण हम कई बीमारियों को भी न्योता दे बैठते हैं। आइए जानते हैं, तनाव की पहचान कर कैसे उससे छुटकारा पाया जाए…कई बार सही और नियमित एक्सरसाइज के बाद मसल्स बिल्डिंग में दिक्कतें आती हैं, ऐसे में इसके पीछे का एक सामान्य कारण तनाव भी हो सकता हैं।
बहुत अधिक तनाव लेना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि यह आपके मेटाबॉलिज्घ्म और फिटनेस पर भी असर डाल सकता हैं। यह आपी कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ाता है। इसलिए अगर आप अपने तनाव को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो ये आपकी सारी फिटनेस की कोशिशों को बेकार कर सकता है। आइए यहां हघ्म आपको ये संकेत बता रहे हैं, जो बताते हैं कि तनाव आपके वर्कआउट को नुकसान पहुंचा रहा हैं।
रात में सोने में कठिनाई: कई बार आपको रात को नींद न आना सामान्य बात है, लेकिन अगर यह आपके साथ रोज हो रहा है, तो इसके लिए तनाव को जिम्मेदार हो सकता है। यदि आप बहुत अधिक तनाव में रहते हैं, तो आप पूरी रात थकने पर भी बिस्तर पर पड़े रह सकते हैं और नींद आने के बजाय एक से दूसरी तरफ ही मुड़ते रह जाते हैं। नींद की कमी आपकी कार्यक्षमता और प्रगति को रोक सकती है और आपको कसरत करने के लिए आलसी और थका हुआ भी बना सकती हैं।
वजन बढ़ना या वजन न बढ़ना: वजन बढ़ना या फिर लाख कोशिशों पर वजन न बढ़ना भी तनाव का असर हो सकता हैं। क्योंकि तनाव से भी वजन बढ़ भी सकता हैं और वेट गेन करने में मुश्किल भी आ सकती हैं। सही खाने और लगातार व्यायाम करने सुपरचार्ज या इसके विपरीत कर सकता हैं। इसके अलावा तनाव आपकी शुगर और कैफीन क्रेविंग को बढ़ा सकता है, जिससे कि आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
एक्रागता पर बुरा असर: तनाव वर्कआउट के दौरान आपकी एकाग्रता पर बुरा असर डाल सकता है, जिसकी वजह से आप चोटिल हो सकते हैं। तनाव वेटलिफ्टिंग के दौरान आपके कंधे के तनाव या घुटने में गंभीर दर्द जैसी समस्याओं का एक परिणाम हो सकता हैं। इसके अलावा यह मांसपेशियों के तनाव को भी बढ़ा सकता हैं।
तनाव कम करने उपाय –
-तनाव दूर करने के लिए सुगंध का सहारा लें. स्नान करते वक्त गुलाब, नींबू, चमेली आदि की खुशबू वाला तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में डालने के लिए इस तरह के कई लिक्विड आते हैं। यह आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं।
-हर्बल सामग्रियों से सिर की मालिश से भी तनाव दूर होता है। सिर और बालों पर उंगलियों से हल्के-हल्के मसाज करें। ब्राह्मी या भृंगराज के तेल का इस्तेमाल करें। ये तनाव दूर करने में सहायक साबित होते हैं।
-एक कप में दूध का पावडर, थोड़ा नमक, गुलाब की पंखुड़ियां, गुलाब का तेल, दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। इसे नहाते वक्त टब में या बाल्टी में डाल दें. यह भी तनाव दूर करने में कारगर है।
-तनाव भगाने के लिए रंगीन कैंडल जलाएं। सजावटी पॉट में पानी भरकर उसमें गुलाब, संतरा, चंपा, चमेली आदि के इत्र या जल डाल सकते हैं।
-सुगंधित तेल से बॉडी मसाज करें। सुगंधित तेल को सीधे इस्तेमाल न करके उसे करीब 50 उस. जैतून के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करें।
-हल्के गर्म पानी से स्नान करें। इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग का भी तनाव दूर होता है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440