नींबू पानी नुकसानदेह भी है, जानिए कैसे?

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। होली के बाद से सूरज का ताप और भी अधिक बढ़ने लगा है। गर्मी में आमजन बाहर निकलने से बचने लगे हैं। हालांकि जरूरी काम होने पर बाहर जरूर निकल रहे हैं लेकिन ठंडे की तलाश जरूर करते हैं। ज्यादा कुछ नहीं तो लोग नींबू पानी ही पीना पसंद करते हैं। यह ठंडा पेय पदार्थ आपकी प्यास तो बुझा देता है लेकिन उतना ही नुकसानदेह भी है। तो जानते हैं नींबू के पानी के क्या नुकसान है-

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…
  1. हड्डियों को नुकसान- जी हां, नींबू पानी पीने के बाद हम ताजगी महसूस करते हैं लेकिन इसमें मौजूद एसिड हड्डियों को गला देता है। इससे हड्डियां कमजोर होती है। इसलिए कभी- कभी ही इसका सेवन करना चाहिए।
  2. माइग्रेन का डर- इसमें मौजूद तत्व से आपको माइग्रेन की गंभीर समस्या होने लगती है। इसलिए नींबू पानी का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।
  3. पेट में समस्या- अक्सर हेवी खाना खाने के बाद लोग नींबू पानी पसंद करते हैं, लेकिन इसमे मौजूद एसिड से आपको पेट दर्द और जलन जैसी समस्या भी हो सकती है।
  4. दांतों को नुकसान- नींबू पानी के अधिक सेवन से आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए नींबू कुछ ही बूंद डालें।
  5. सीने में जलन- नींबू पानी पीने से सीने में जलन की समस्या बहुत जल्दी होती है। जब पेट ठीक नहीं रहता है तब नींबू पानी पीते हैं। इसमें मौजूद एसिड वापस इसोफेगस में चला जाता है जिससे सीने में जलन होने लगती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440