आइए जानते हैं घी में चुपड़ी रोटी खाना कितना है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद?

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। देसी घी में चुपड़ी गर्मागर्म रोटी का स्वाद शायद ही किसी को न पसंद हो, लेकिन कई लोग इसे खाने से परहेज करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर हम घी में चुपड़ी रोटी खाएंगे, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो घी में चुपड़ी रोटी खाना सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं, बल्कि फायदेमंद साबित हो सकता है। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती में स्थिति राष्ट्रीय समाज एवम धर्मार्थ सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि रोटी और घी का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए बेस्ट हो सकता है। यह कार्बाेहाइड्रेट और वसा का एक बेस्ट कॉम्बिनेशन है, जो आपके शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं घी में चुपड़ी रोटी खाना कितना है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद?

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

स्किन पर लाता है निखार
देसी घी खाने से आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, जो आपकी स्किन पर चमक लाने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से 1 चम्मच देसी घी को रोटी के साथ लगातर खाते हैं, तो यह आपकी स्किन की झाईयों और पिंपल्स को कम कर सकता है। इसलिए बेफिक्र होकर रोटी और घी का सेवन करें।

शरीर को मिलती है मजबूती
आयुर्वेद के एक्सपर्ट का कहना है कि घी और रोटी का कॉम्बिनेशन आपकी शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देता है। यह शरीर को मजबूती प्रदान करता है। दरअसल रोटी में कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है। वहीं, घी हेल्दी फैट का अच्छा स्त्रोत है, जो आपके शरीर की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्र पर सख्त आदेशः 19 से 27 मार्च तक ‘मीट-मांस पूरी तरह बैन’, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

इम्यूनिटी करे बूस्ट
देसी घी को रोटी के साथ लगा कर खाने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, घी विटामिन ए, विटामिन के का अच्छा स्त्रोत है, जो आपकी कमजोर इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। नियमित रूप से रोटी में देसी घी को लगाकार खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास अच्छे से हो सकता है।

हड्डियों को करे मजबूत
घी और रोटी का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा मिल सकता है। यह हड्डियों में होने वाली अकड़न को कम कप सकती है। साथ ही इससे हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ावा मिल सकता है। इसलिए आयुर्वेद नियमित रूप से बड़े-बुजुर्गों को रोजाना 1 चम्मच देसी घी लेने की सलाह देते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440