पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को धर दबोचा। उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। भोटिया पुलिस चौकी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि नैनीताल रोड पर स्कूटी शराब तस्करी कर रहा है, सूचना मिलने पर पुलिस चैकिंग अभियान चलाना शुरू किया इस पर स्कूटी संख्या यूके-04एए 1701 को रोका, तो चालक सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा जिसे कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर स्कूटी से 2 पेटी अलग – अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गये स्कूटी सवार तस्कर ने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह निवासी बिठौरिया नं. 1 कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस ने इसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440