रेस्तरां में ग्राहकों को परोसी व बेची जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोस व बेच रहे रेस्तरां के दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

मंगल पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान सब्जी मंडी भट्टी लाइन में अवैध रूप से शराब परोसे जाने पर छापा मारा गया। जहां रेस्तरां में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब बेचना व परोसना पाया गया। इस पर रेस्तरां संचालक विजय कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी नर सिंह डांडा थाना चम्पावत व शुभम भट्ट पुत्र स्व. गणेश दत्त भट्ट निवासी ग्राम कुंजखौड़ा थाना दन्या ( बाड़ेछीना ) जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों रेस्तरां में कार्यरत हैं और अवैध रूप से ग्राहकों को शराब के पैग बनाकर बेच रहे थे। उनके कब्जे से दो क्वाटर भी बरामद हुए हैं। वह एक पैग 50 रूपये में बेच रहे थे। दोनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440