समाचार सचए हल्द्वानी। प्रेम टाकीज के पास स्थित पार्किंग में जुए की महफिल सजी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 12 जुआरियों को पकड़ लिया। उनके पास से 20560 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने प्रेम टाकीज के पास स्थित पार्किंग में छापा मारकर 12 जुआरियों को धर दबोचा। उनके पास से 20560 रुपए की नगदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपयों में हरीश खड़ायत पुत्र इन्द्रसिंह निवासी अम्बेडकर पार्क डिडीहाट पिथौरागढ़ए महेश रावल पुत्र गोपाल सिंह निवासी चौड़मण्डे बेरीनाग पिथौरागढ़ए दीपक कुमार पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम बना बेरीनाग पिथौरागढ़ए राजे सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी प्रेमनगर थलए मनोज मेहरा पुत्र शंकरसिंह निवासी जवाहर चौक बेरीनागए जीवन लाल पुत्र आनन्द राम निवासी जड़ापानीए होशियार सिंह पुत्र दरपान सिंह निवासी प्रेमनगर थलए हीरा लाल पुत्र जगदीश राम निवासी बोराआगर बेरीनागए नवीन कुमार पुत्र फकीर राम निवासी उडियारीबैंड चौकुड़ीए भूपेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी मौनी थलए नवल आर्या पुत्र आलू राम निवासी वया बेरीनागए सुरेन्द्र सिंह गर्ब्याल पुत्र किशन सिंह निवासी कल्याणपुर सितारगंज शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















