माघ पूर्णिमा व्रत आदि करने से सुख, समृद्धि, सौभाग्य और सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 को है। वैसे साल की हर माह की पूर्णिमा पूजा पाठ की दृष्टि से उत्तम मानी जाती है, लेकिन माघ की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित है, इस दिन सुबह सूर्य को और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का भी अत्यधिक महत्व बताया गया है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान है। इस दिन कथा और व्रत आदि करने से सुख, समृद्धि, सौभाग्य और सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें आइए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

माघ पूर्णिमा के दिन इस विधि विधान से चंद्रमा को अर्घ्य
माघ पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है। इस दिन वैभव और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी के साथ रात्रि में माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को तांबे, अष्टधातु या चांदी के लोटे में सफेद वास्तु जैसे दूध, अक्षत, सफेद पुष्प और सफेद चंदन को मिलाकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

चंद्रोदय का समय
इस वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र का उदय शाम 06.12 बजे होगा।

इन मंत्रों का करें जाप
ऊँ नमो नारायणाय नमः।
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय।

माघ पूर्णिमा पर दान का महत्व
इस दिन धन, वस्त्र, अनाज, घी, गुड़, आदि चीजों का दान करना या किसी जरूरतमंद को देना बेहद शुभ माना गया है। माघ पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण, गरीबों और जरूरतमंदों को दान और भोजन अवश्य कराएं। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे, इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन गौ दान करना बेहद फलदायी माना जाता हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440