मंडी में महाबगावत! हल्द्वानी नवीन मंडी 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन बंद, व्यापारियों ने ठोका तालाबंदी का ऐलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की नवीन मंडी में हालात विस्फोटक हो चुके हैं। मंडी परिषद उत्तराखंड और मंडी समिति हल्द्वानी के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा अब सड़क पर आ गया है। मर्चेंट एसोसिएशन हल्द्वानी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 1 जनवरी 2026 से नवीन मंडी पूरी तरह अनिश्चितकालीन बंद रहेगी।

व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिषद द्वारा लगातार मनमानी, भ्रष्टाचार और व्यापारी-विरोधी फैसले थोपे जा रहे हैं। कभी अतिक्रमण के नाम पर डराने की कार्रवाई, कभी वैध लीज निरस्त करने की धमकी और कभी बेवजह नोटिस — इन सबने व्यापारियों का धैर्य तोड़ दिया है।

मर्चेंट एसोसिएशन का कहना है कि नवीन मंडी परिसर में अवैध निर्माण कर गोदामों और दुकानों का नियमविरुद्ध आवंटन किया गया, जबकि वर्षों से नियमों के तहत काम कर रहे व्यापारियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। मंडी में कानून नहीं, बल्कि सिफारिश और दबाव की राजनीति चल रही है।

व्यापारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन गोदामों और दुकानों के पास पूरे वैध दस्तावेज और लीज एग्रीमेंट मौजूद हैं, उनका किराया तक स्वीकार नहीं किया जा रहा। इससे साफ है कि मंडी के भीतर भ्रष्ट तंत्र सक्रिय है, जो व्यापारियों को झुकाने की कोशिश कर रहा है।

फल, सब्जी, आलू और किराना कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि उत्पीड़न तुरंत नहीं रुका और अवैध आवंटन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को सड़क से लेकर शासन तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि मंडी बंद रहने से अगर आम जनता को असुविधा होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मंडी परिषद और प्रशासन की जिद की होगी। सप्लाई चेन ठप होगी, बाजार प्रभावित होगा, लेकिन अब पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।

इस आंदोलन को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, महानगर हल्द्वानी का भी पूरा समर्थन मिल गया है। संगठन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ने पर पूरा व्यापारी समाज सड़कों पर उतरेगा।
व्यापारियों का साफ संदेश है कि अब आश्वासन नहीं, सीधा समाधान चाहिए। या मंडी व्यवस्था सुधरेगी या हल्द्वानी की मंडी पूरी तरह ठप रहेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440