जल्द ही उपलब्ध कराये बाजार में ग्रोथ सेंटर के उत्पादों का

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत कपकोट असों में मसाला उद्योग हेतु स्थापित समृद्धि ग्रोथ सेंटर का जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा निरीक्षण कर इसमें कार्य कर रही महिला समूहों की सदस्यों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक को निर्देश दिये कि महिलाओं की आर्थिकी को और मजबूत करने के लिए ग्रोथ सेंटर में जो भी मसाले महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे हैं, इसके लिए उन्हें उचित बाजार उपलब्ध कराया जाय, ताकि उनके द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों का उन्हें उचित मूल्य मिल सके, तथा महिलाओं के समूह को और मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तैयार किये जा रहे मसालों को स्थानीय बाजारों में विक्रय किया जाय, जिसके लिए होटल एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल से भी वार्ता की जाय तथा सभी राजकीय विद्यालयों में मिड-ड मील योजना के तहत समूह के मसालों को ही उपयोग करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत करने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440