उत्तराखंड के माल्टा को मिलेगी नई पहचान, सीएम धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध माल्टा फल को नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गढ़ीकैंट स्थित सर्किट हाउस परिसर में उत्तराखण्ड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्य में ‘माल्टा मिशन’ शुरू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के माल्टा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से जल्द ही दिल्ली में भी माल्टा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों से आए माल्टा और नींबू वर्गीय फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इनसे बने उत्पादों का स्वाद भी लिया।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माल्टा उत्तराखंड की परंपरा और पहचान का प्रतीक है तथा बागवानी राज्य की आर्थिकी की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि पहले से संचालित एप्पल मिशन और कीवी मिशन की सफलता के बाद अब माल्टा मिशन की शुरुआत की जा रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि माल्टा की ब्रांडिंग, बेहतर पैकेजिंग और बाजार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। हर जिले में माल्टा महोत्सव का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए खेती को लाभकारी बनाया जा रहा है, जिससे पलायन रुकेगा और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में माल्टा, सेब, नाशपाती, कीवी, अखरोट, आड़ू और नींबू वर्गीय फलों के बागानों का विस्तार किया जा रहा है। फसल आधारित क्लस्टर तैयार किए जा रहे हैं और माल्टा व गलगल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य भी घोषित किया गया है। इसके अलावा बागान स्थापना, सूक्ष्म सिंचाई और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर 50 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के माल्टा उत्पादक हरीश के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने 53 किस्मों के करीब एक हजार पौधे लगाए हैं और इस वर्ष 200 नए पौधे रोपित करने की तैयारी कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440