समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मंडी चौकी पुलिस ने 55 पव्वे शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंडी चौकी पुलिस टीम बीते सोमवार की रात को गश्त पर थी, तभी मंडी गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को आता देखा तो पुलिस ने उसे रोककर बैग तलाशी ली। बैग में पुलिस को 55 पव्वे देशी शराब के बरामद किये। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













