हल्द्वानी में टैम्पो में सवार महिला का मंगलसूत्र और नगदी गायब, पीड़िता का तीन महिलाओं पर शक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक महिला को टैम्पो से घर आना महंगा पड़ गया। वह रविवार को की सुबह टैम्पो से एक्यूप्रेसर सेंटर आते वक्त उसका मंगलसूत्र और नगदी गायब हो गयी। पीड़िता ने टैम्पो में सवार तीन महिलाओं पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशल कौशल हरिपुर नायक निवासी रत्नप्रभा तिवारी पत्नी डीएन तिवारी रोजाना की तरह रविवार को सुबह प्रातः 11 बजे उपचार के लिये टैम्पों में सवार हो कर सांई काम्पलैक्स स्थित एक्यूप्रेसर सेन्टर आ रही थी। जब वह मुखानी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर उतरी तो उसके होश उड़ गये। उसके देखा कि पर्स में रखी नगदी और गले का मंगलसूत्र गायब है। रत्नप्रभा ने शीघ्र ही पुलिस को सूचित किया और शिकायत पत्र देते हुए उन्हें बताया कि ईएनटी अस्पताल के पास टैम्पो में बुर्का पहने तीन औरतें भी टैम्पो में बैठी गयी थी। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि शायद उक्त तीन महिलाओं ने उसके मंगलसूत्र व नगदी पर हाथ साफ किया है। उसने बताया कि उसके पर्स में लगभग 6 सौ रुपये थे। पुलिस ने शिकयती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज 8 जिलों में बारिश, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440