स्कूली शिक्षा को समावेशी बनाने के लिए नई शिक्षा नीति में कई प्रावधान: राज्यपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को सीबीएसई देहरादून क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी ने शिष्टाचार भेंट की। श्री चतुर्वेदी ने राज्यपाल को सीबीएसई के कार्यों एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए सीबीएसई की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा को समावेशी बनाने के लिए नई शिक्षा नीति में कई प्रावधान किये गये हैं। राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह(से नि) ने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर यह भावना होनी चाहिए कि वे जो कक्षा में पढ़ रहे हैं, उसका उपयोग उन्हें व्यवहारिक जीवन में करना होगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कौशल विकास के विषयों को इसीलिए जोड़ा गया है।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार कला, संगीत एवं व्यावसायिक ज्ञान वाले अन्य विषयों में भी शिक्षा प्रदान करना एक अच्छा प्रयास है। सीबीएसई के रीजनल अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने बताया कि सी0बी0एस0ई0 द्वारा कला, साहित्य और शारीरिक दक्षता हेतु विद्यालयी शिक्षा में विशेष प्रावधान किये गये हैं। देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के 13 जनपदों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 8 जनपद भी सम्मिलित हैं। क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में कुल 865 विद्यालय आते हैं, जिसमें 48 केन्द्रीय विद्यालय शामिल हैं। उत्तराखण्ड राज्य में पिछले तीन वर्षों में हाईस्कूल परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 94ः और इण्टरमीडिएट परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 88ः रहा है। इस अवसर पर सी0बी0एस0ई0 देहरादून के उप सचिव श्री गोपाल दत्त भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440