मुखानी थाना क्षेत्र की कई चोरियों का खुलासा, यूपी का शातिर अपराधी है चोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये चोर पर उत्तर प्रदेश में कई चोरी के मुकदमें दर्ज हैं।

एसपीसिटी हरबंश सिंह ने पुलिस बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि मार्च माह में मुखानी क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें हुई। इन मामलों में बालम सिंह धौनी, ऋतु सिंह, आनंद सिंह बिष्ट ने थाना मुखानी पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिसके आधार पर थाना मुखानी पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचक नियुक्त किये गये। इन चोरियों के अनावरण हेतु घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाकर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्तियों की जानकारी के लिए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने इन चोरियों में संलिप्त रियाज पुत्र वकील निवासी मोहल्ला हिदायतनगर थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक मांग टीका व एक काली दानेदार चेन पीली धातु व तीन चेन पीली धातु तथा 1000 रुपये की नगदी बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी बताया गया है। जिसका आपराधिक इतिहास रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में जानकारी हुई है कि अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में 6 से अधिक चोरी के मुकदमे पंजीकृत हैं। साथ ही पूर्व में चोरी की घटना को अंजाम देते समय उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में अभियुक्त के बांये पैर की जांघ पर गोली लगी थी, जिस कारण वह लंगड़ाकर चलता है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी दीपक सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक भोपाल राम पोरी, उपनिरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल चंदन सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल विरेंद्र चौहान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440