संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। टिहरी गढ़वाल के घनसाली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतका के परिजनों ने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालगंगा तहसील के मयकोट गांव के जंगल में पैयापानी नामक तोक में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगाकर लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। जांच पड़ताल में मृतका विवाहिता की पहचान 28 वर्षीया रजनी देवी पत्नी हेमंत लाल निवासी मयकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला 10 जुलाई से घर से लापता चल रही थी।
इधर सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि दो दिन पहले ही सुसरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी थी। वह शव भी ठिकाने लगाना चाहते थे। मृतका के परिजनों का यह भी आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले पहले से उनकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने कहा कि जब हमको हादसे के बारे में जानकारी मिली तो वह आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी का शव पेड़ से लटका हुआ था और सिर से खून निकल रहा है। जबकि आंख में भी चोट के निशान है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी हो पायेंगी।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440