दून के दिलाराम चौक के पास रेड टेप शोरूम में भीषण आग, शोरूम का सारा सामान जलकर राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां थाना राजपुर क्षेत्र में दिलाराम चौक के पास रेड टेप शोरूम में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

बीती रात राजपुर रोड पर दिलाराम चौक के पास रेड टेप शोरूम में अचानक आग लग गई। आग तेजी से निचले मंजिल से ऊपर की ओर फैलने लगी। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शुरुआत में दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए दो और गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -   5 अपै्रल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आग की लपटें शोरूम के बगल में स्थित आनंदम स्वीट शॉप तक पहुंच सकती थीं, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग को रोक लिया। स्वीट शॉप को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। शोरूम में आग बुझाने के उपकरणों की अनुपस्थिति ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

यह भी पढ़ें -   सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीने से कितने फायदे होते है

शोरूम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है। अधिकारी ने आग से बचाव के लिए सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण लगाने की सलाह दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440