रानीबाग गुलाब घाटी के पास मैक्स खाई में गिरी, एक युवक की मौत, चालक गंभीर

खबर शेयर करें

Max fell into ditch near Ranibagh Gulab Ghati, one youth died, driver serious

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी से करीब 7 किलोमीटर दूर सोमवार तड़के रानीबाग स्थित गुलाब घाटी के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गयी। इस हादसे में मैक्स वाहन में सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्ली हल्द्वानी धान मिल निवासी शुभम नेगी पुत्र नंदन सिंह नेगी मैक्स वाहन से सोमवार को करीब तड़के 2 बजे हल्द्वानी की ओर आ रहा था। रास्ते में ज्योलीकोट के पास 31 वर्षीय नितिन जोशी पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी निवासी ज्योलीकोट ने शुभम से लिफ्ट मांग कर उसमें बैठ गया। रास्त में करीब 2.30 बजे रानीबाग स्थित गुलाब घाटी के पास चालक शुभम नेगी ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और मैक्स खाई में गिर गयी। क्षेत्र के लोगों ने देखा तो इस की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

एफएसओ गोविंद राम ने बताया कि सोमवार तड़के करीब दो बजे एक मैक्स वाहन नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। वाहन तल्ली हल्द्वानी धान मिल निवासी शुभम नेगी पुत्र नंदन सिंह नेगी चला रहा था। बताया जा रहा है कि ज्यूलीकोट निवासी नितिन जोशी (31) पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी ने शुभम से लिफ्ट मांगी। करीब 2.30 बजे गुलाब घाटी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते वाहन गहरी खाई में गिर गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस, एसडीआरफ और अग्निशमन की टीम ने शीघ्र ही रेस्क्यू शुरू अभियान चलाया। टीम द्वारा बमुश्किल घटना स्थल से दोनों को बाहर निकाला। लेकिन नितिन जोशी की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक शुभम नेगी को अस्पताल भर्ती कराया गया।
रेस्क्यू टीम में शामिल: सुरेश बहुगुणा, प्रकाश मेहता, सुरेंद्र कुमार, चंदन रौतेला, नितेश खेतवाल, भूपेंद्र कन्याल, मुख्त्यार सिंह, भूपाल मेहता, देवेंद्र कुमार, जगत दानू, नरेंद्र मेहता।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440