कैबिनेट मंत्री पहुंचे ओखलकांडा व पदमपुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, निरीक्षण के दौरान दिये दिशा-निर्देश

समाचार सच, ओखलकांडा/भीमताल/नैनीताल। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में इस बार पर्वतीय व मैदानी गांवों में भी ज्यादा मरीज मिल रहे है। जिसका एक कारण गांव के लोग इस बीमारी को लेकर गंभीर नहीं है और जागरूक ना होने के कारण क्षेत्र में टेस्टिंग व वैक्सीनेशन कम हो पा रहा है। जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री एवं जनपद कोविड प्रभारी बंशीधर भगत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड जांच के लिये चिकित्सा कर्मी व जनप्रतिनिधि अपने स्तर से जनता को प्रेरित करें।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री भगत ओखलकांड व पदमपुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण के लिये पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्साधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रों मे जाकर कोविड की सघन जांच करने के निर्देश दिये साथ ही उन्हांेने कहा कि ओखलकांडा ब्लाक क्षेत्र बहुत बड़ा है यहा पर दो कोविड जांच टीमें लगी है इसलिए दो और जांच टीमें सोमवार से लगाने के निर्देश एसीएमओ एवं उपजिलाधिकारी को दिये है। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे जांच बढ़ाने के साथ ही वैक्सीनेशन भी कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों मे कोविड मरीजो के लक्षणों पर नजर रखें तथा जांच करने के उपरान्त जो भी कोविड पॉजिटिव आते है उन्हें व उनके परिवारजनों को कोविड दवा किट देने के निर्देश चिकित्साधिकारियों को दिये।
श्री भगत ने कहा जिन कोविड पाजेटिव मरीजों को होेम आइसोलेशन मे रखा गया है उन पर पैनी नजर रखें तथा आइसोलेशन गाइड लाइन का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। आइसोलेशन व्यक्ति यदि बाहर घूमते हुए पाये जाते है पर कड़ी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा जनस्वास्थ्य एवं कोविड संकमण को रोकने के लिए सरकार तत्पर है। कोविड जांच बचाव हेतु जो भी उपकरण दवायें चिकित्सालयों में मांग के अनुरूप तुरन्त उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्हांेने कि दोनो चिकित्सालयों मे तैनात चिकित्सकों, स्टाफ की तैनाती एवं उपलब्ध उपकरणों, दवाओं आदि की विस्तृत जानकारी लेते हुये समय पर मरीजो को उचित उपचार देने के निर्देश दिये।
इस दौरान विधायक राम सिह कैड़ा ने कोविड प्रभारी मंत्री से प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ओखलकांडा के उच्चीकरण करने टैलीमेडिशन सुचारू करने हेतु नैट कनैक्टविटी करवाने की मांग रखी। साथ ही ओखलकांडा, रामगढ, धारी मे कोविड केयर सेन्टर खोलने तथा मुख्यमंत्री की घोषणा के द्वारा दो एक्सरे मशीने रामगढ़ व ओखलकांडा मे दिलाने की मांग भी रखी।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी समिति मनोज साह, ब्लाक प्रमुख आशा रानी, के अलावा उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 टीके टम्टा,डा0 एसपी सिह,डा0 हिमांशु काण्डपाल, डा0 पुनीत सिह, डा0 मो0 राशिद, डा0 दीपक शर्मा, दीपा नयाल, चतुर सिह बोरा, आनन्द सिह नदगली, खीम सिह बिष्ट, रामसिह मेहरा, भगवान रौतेला, जितेन्द्र नयाल, शिवदत्त सुयाल, भुवन पनेरू, शिव सिह मटियाली आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










