महानगर के जर्जर विद्युत पोलों को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में कई जर्जर विद्युत पोलों को बदलने की मांग को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि मिनी खेल स्टेडियम के अलावा कई स्थानों में विद्युत पोल जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। इन पोलों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं कई जगह विद्युत पोलों के नालियों में होने के चलते बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। यह पोल नालियों की सफाई में भी बाधक बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से जर्जर पोलों को बदलने के साथ ही नालियों में लगे पोलों को शिफ्ट करने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशि गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष मंजू आर्य, नगर अध्यक्ष रिंकी कश्यप, जिला सचिव लक्ष्मी देवी, जिला अध्यक्ष सलीम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष चिराग गुप्ता, जिला संयोजक रोहित कुमार, जिला सचिव अजय सक्सेना, नगर सचिव लीलाधर आर्य, विक्रम कुमार आदि शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440