छोटे व्यापारियों का भी रखें सरकार ध्यान: नफीस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी द्वारा सांकेतिक धरना व मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नफ़ीस अहमद खान के नेतृत्व में धरना लाकडाउन में बेरोजगारी, भूखमरी, पुलिसिया चालान, कामगारों, छोटे व्यवसायियों एवं गरीब परेशान लोगों को तुरंत राहत दिए जाने की मांग को लेकर किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद ने कहा कि प्रदेश में लगभग 35-40 दिन से लगातार लगे लॉकडाउन के चलते रोज कमाने खाने वाले छोटे व्यवसायी, मजदूर विशेषकर मूल निवासियों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय हो गई है जिसके चलते अनेकों परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। वहीं पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जाने के कारण रोजी-रोटी की तलाश में निकलने वाले वह व्यक्ति परेशान हैं जो रोजाना दो ढाई सौ कमा रहा है उसका पुलिस कभी मास्क के नाम पर कभी हेलमेट के नाम पर तो कभी रेहड़ी लगाने के नाम पर चालान काटती नजर आ रही है जो एक अत्यंत दुखदाई विषय है। सरकार द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार से सहायता नहीं दी है। मात्र 2, 4 किलो गेहूं और चावल बांट कर इतिश्री कर लेना कोई सुविधा नहीं है। वहीं गरीब आदमी भी अस्पताल में जाने में डर रहा है, प्राइवेट नर्सिंग होम में इतना अधिक पैसा लिया जा रहा है कि आम आदमी को कर्जा लेने तक की नौबत आ रही है। उन्होंने सरकार से ऑड/ईवन के अनुसार बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए तथा सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को भी सुधार में लाया जाय।
धरने पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष मनीष गौतम, रितिक कांत, मोहम्मद अय्यूब, असलम खान मौजूद थे

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440