महानगर कांग्रेस कमेटी ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा विधायक के खिलाफ कार्यवाही न करने पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्बाल के नेतृत्व में ज्वालापुर विधायक को दुष्कर्म के आरोप में सख्त से सख्त सजा देने व उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग करी। पुतला दहन के दौरान बोलते हुए कहा कि भाजपा के विधायक ही अब महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी बनते जा रहे हैं, प्रदेश में महिलाओं के अंदर एक ड़र का माहौल है। चेहरा और चरित्र की बात करने वाली भाजपा अपने ही विधायकों के चरित्र को समझने में नाकाम रही है। उन्होंने भाजपा से मांग करी वह यौन शोषण के आरोपी विधायक को तत्काल गिरप्तार करते हुए उन्हें उनके पद से हटा देना चाहिए, जिससे महिलाओं का सरकार पर विश्वास कायम रह सके। वहीं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भी सरकार को कोसते हुए कहा कि राज्य सरकार बेरोजगारी, महंगाई जैसे जनहित के मुद्दों पर काम करना तो दूर उनके विधायक महिलाओं के उत्पीडन व भ्रष्टाचार पर मशगूल हैं। जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पीसीसी सदस्य एनबी गुणवंत, विजय सिजवाली, हरीश मेहता, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, वरूण प्रताप भाकुनी, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, अध्यक्ष इन्दरपाल आर्या, महामंत्री संदीप भैसोड़ा, हाजी सुहेल, शशि वर्मा, मोनिका सती, सरस्वती देवी, आशा आर्या, पुष्पा नेगी, अलका आर्या, कमला देवी, संजय बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, इक़बाल अंसारी, अशोक जोशी, ललित जोशी, नरेश अग्रवाल, देवेन्द्र बिष्ट, कौशलेन्द्र भट्ट, राजू सुयाल, गोविंद बगड़वाल, प्रेम बिष्ट, अबरार, सलमुद्दीन, अरशद, सूरज प्रकाश, सौरभ भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   07 जनवरी 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440