समाचार सच, हल्द्वानी। जमीन के नाम पर लाखो की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुड्डी पत्नी चन्द्र सिंह निवासी मकान नं0 7 संगम बिहार फेस -1कुसुमखेड़ा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसने रामपुर रोड गली नंबर 6 निवासी सुजीत चडढा पुत्र दलजीत सिंह से राधा विहार कालोनी में 1250 वर्ग फिट जमीन 18 लाख 75 हजार रूपए में खरीदी थी। उसने जमीन के एवज में सुजीत को 16 लाख रूपए अदा कर दिए और शेष रकम रजिस्ट्री कराने के बाद देने की बात हुई। पैसे देने के बाद वह रजिस्ट्री लिए टाला मटोली करने लगा। आरोप है कि सुजीत ने उसे जमीन के फर्जी कागजात थमा दिए। जबकि उक्त जमीन सुजीत द्वारा किसी और व्यक्ति को बेच दी है महिला ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













