राष्ट्रपति चुनाव के लिए मॉक ड्रिल, सीएम धामी ने कहा- सभी विधायक करें सजगता से मतदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व वोटिंग के लिए भाजपा कार्यालय में विधायकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतात्रिक गठंबधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में गत दिवस मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मॉक ड्रिल में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे।
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए बसपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मॉक ड्रिल में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने सभी विधायकों का आह्वान किया कि वे पूरी सजगता और जागरूकता के साथ मतदान करें। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट का महत्व है। कोई भी वोट खराब नहीं होना चाहिए। इससे पूर्व भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यों का किया मार्गदर्शन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि रविवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में मतदान प्रक्रिया को लेकर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों को मतदान के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440