समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में मानसून 1-2 दिन में दस्तक दे सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि मानसून मध्य प्रदेश को पार कर चुका है। ऐसे में प्रदेश में इसे पहुंचने में तीन दिन लग सकते हैं। सबसे पहले यह कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों को स्पर्श करेगा। पहले इसके 20 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक निकला तो मानसून तय समय से पांच दिन पहले पहुंचेगा। आमतौर पर मानसून 20 से 27 जून के बीच आ ही जाता है। इससे पहले वर्ष 2013 और वर्ष 2008 में भी मानसून क्रमशः 15 जून और 13 जून को पहुंचा था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










