वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक संपन्न, पर्यावरण संरक्षण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक उठाए अहम मुद्दे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी की मासिक बैठक आज सायं 4 बजे समिति सभागार (पं. गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन) में समिति अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे की अध्यक्षता एवं महामंत्री श्री डी.के. पांडे के संचालन में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर अनुमोदन प्राप्त किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। हरेला पर्व के अवसर पर समिति द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत समिति के सदस्यों को उनकी आवश्यकता अनुसार फलदार व औषधीय पौधे उपलब्ध कराएंगे। पौधे जुलाई माह में वितरित किए जाएंगे। इच्छुक सदस्य अपनी मांग समिति के संयुक्त सचिव डी.के. पंत को उपलब्ध कराएंगे। के.के. कबडवाल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के तहत, शहर के सरकारी अस्पतालों, पैथोलॉजी सेंटर्स और कुमाऊँ मंडल विकास निगम की पार्किंग में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने हेतु समिति के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा (माननीय दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) के माध्यम से शासन को अनुरोध भेजा जाएगा। समिति की सदस्य संख्या और जनजागरूकता बढ़ाने हेतु मोहल्लों में जनसंपर्क बैठकें आयोजित की जाएंगी। जुलाई माह की बैठक श्री शंकर दत्त तिवारी के आवास पर प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण में हटाए गए पेड़ों के कारण हुए पर्यावरणीय नुकसान की भरपाई हेतु समिति ने मांग की कि सड़कों के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाए जाएं। राज्य स्वास्थ्य योजना के तहत गोल्डन कार्डधारक पेंशनर्स को हल्द्वानी के कई अनुबंधित चिकित्सालयों में शासनादेशों के अनुसार समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। समिति ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए ओपीडी सेवा को भी कैशलेस किए जाने की मांग रखी। चिकित्सालय परिसर में बढ़ती मोबाइल चोरी की घटनाओं, विशेष रूप से गोपाल दत्त जोशी (पत्रकार व सदस्य) के साथ हुई चोरी पर कोई कार्रवाई न होने पर सदन में गहरा रोष व्यक्त किया गया। समिति ने पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। श्रीकृष्ण पालीवाल और हरीश सिंह बोरा ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की। सदन में उनका स्वागत माल्यार्पण एवं कर्तव्य ध्वनि के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

बैठक का समापन समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे द्वारा सभी सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापन एवं राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर डी के पांडे, दया कृष्ण पंत, इंदर सिंह निगल्टिया, प्रताप सिंह जंतवाल, एलएम लोहनी, के के कबडवाल, शंकर दत्त तिवारी, एनबी गुणवंत, हरिश्चंद्र जोशी, पान गिरी गोस्वामी, यूडी जोशी, बृजमोहन कोहली, जेपी पाठक, एचपी जोसेफ, विपिन बिष्ट, श्रीमती नीरू धवन, श्रीमती भगवती बिष्ट समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440