समाचार सच, रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। उत्तराखण्ड में विधानसभा के चुनाव 2022 में होने वाले है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आने लग गया है, वैसे-वैसे भाजपा से कांग्रेस तथा कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी होने लगा है। रामनगर में भाजपा के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की कार्यप्रणाली से निराश होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी। साथ ही उन्होंने सभी का फूल माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
इस दौरान रणजीत रावत ने कहा कि बीजेपी की अदूरदर्शिता के चलते इस प्रदेश ने 5 सालों में 3 मुख्यमंत्री देख लिए। जबकि यहां भी बीजेपी बंपर बहुमत के साथ काबिज हुई थी। ऐसे में इस सरकार का ध्यान मुख्यमंत्री बदलने में ही लगा रहा। जिससे विकास का पहिया जाम हो गया। जब विकास ही नहीं होगा तब लोगों में निराशा ही हाथ आएगी।
इस दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने 2022 में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भूपेंद्र सिंह फर्त्याल, सुनील कुमार चौधरी, चंदन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह अधिकारी, पंकज सिंह, प्रकाश सिंह रावत, आनंद, उमेश सत्यवली, मदन सत्यवली आदि रहे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष डी सी हर्बाेला, दिनेश लोहनी, कुबेर कडाकोटि, देवेन्द्र चिलवाल, ललित छिमवाल, प्रेम जैन, उमाकांत ध्यानी, शिवनाथ गोस्वामी, दीपक भट्ट, एनएसयूआई राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मोहम्मद हाशिम, नजाकत अली, आसिफ, मोहम्मद शोएब, जावेद खान, लईक अहमद, महेंद्र सिंह रावत आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



