मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही हैः पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें

चंपावत में रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर की दीर्घायु की कामना

समाचार सच, चम्पावत। प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। आज की मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी श्रीमती गीता धामी ने सभी को रक्षाबंधन की बधाइयां व शुभकामनाएं दी आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से विशेष धन्यवाद करता हूं, जो आपने मुझे अपने भाई के रूप में इतना स्नेह दिया। यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने महिलाओं व बहनों को उनकी रक्षा करने के साथ ही उनके हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद आगमन पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय महिलाओं, आम जनता द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री द्वारा जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र, छात्राओं द्वारा स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

माताएं व बहने वोकल फॉर लोकल को चरितार्थ कर स्थानीय उत्पादों को दे रही बढ़ावाः सीएम
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे जनपद की माताएं व बहने वोकल फॉर लोकल को चरितार्थ कर जहां स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, वहीं अन्य स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें भी आर्थिक में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें -   हार्ट अटैक, हार्ट में ब्लॉकेज आदि और ये दिक्कतें बीपी और कोलेस्ट्रॉल के चलते यह सस्ती सी चीज रखेगी कंट्रोल नहीं बनेंगे खून के थक्के

पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे है अनेक कार्यः धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। इस बार का यह पर्व हमारे लिये और भी महत्वपूर्ण है। चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व सफल लेंडिंग पर पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना हैं। जिसमें माताओं व बहनों का विशेष योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रसोई गैस में 200 रुपये जबकि उज्वला योजना के तहत 400 रुपये की कटौती की गई है जिसका सीधा लाभ लगभग 33 करोड़ महिलाओं व उनके परिजनों को मिलेगा। इसके अलावा मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जिसका सीधा मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जोड़ने का है।

चंपावत जिले को उत्तराखंड का अग्रणी जिला बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैंः पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत जिले को उत्तराखंड का अग्रणी जिला बनाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं, इन योजनाओं से आज महिलाओं को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार व मूल्य मिल रहा है। जिस कारण आज मुख्यमंत्री सशस्क्त बहिना उत्सव योजना लागू के बाद प्रदेश में इनके 50 लाख रूपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हो गई है। चंपावत जिले के सभी क्षेत्रों में आगे ले जाने हेतु विशेष परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर मांह में टनकपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर, सीएम धामी ने किया पुस्तिका और कैलेंडर का विमोचन

मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने दी जनपदवासियों को रक्षाबंधन की बधाई
इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता धामी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धामी सरकार द्वारा आदर्श चम्पावत का संकल्प लिया गया हैं उसमें प्राथमिकता के आधार पर विकास हो रहा है और विकास आगे भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा जन समस्याएं सुनने के साथ ही उन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है तथा ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। इसमें जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता, वीर शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिक व उनकी वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सुमनलता, विनीता फर्त्याल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पाण्डेय, हयात महरा, प्रकाश तिवारी, गौरव पांडे, श्याम नारायण पाण्डेय, गोविंद प्रसाद, हरगोविन्द बोहरा, सूरज प्रहरी, मुकेश महराना, हेमेश कलखुड़िया, मनोज तड़ागी, तिलोक गिरी, चंद्र किशोर, रोहित बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सौरभ असवाल, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय केदार सिंह बृजवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जनता, विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाएं, बहिनें व अधिकारी कर्मचारी अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया द्वारा किया गया।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440