मुंह में छाले, 10 एकदम छोटे और सस्ते से घरेलु उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मुंह में छालों की समस्या आम है, अकसर हम इससे परेशान होते हैं, ऐसे में आप कुछ घरेलु उपाय अपनाकर इनसे निजात पा सकते हैं। मुंह में छाले या कई बार मुंह आना एक बड़ी परेशानी बन जाता है। आप कुछ खा पी भी नहीं पाते। ये समस्या बच्चों में भी होती है खास तौर पर नवजात शिशुओं में । नवजात तो बोलकर अपनी परेशानी भी नहीं समझा पाते । मुंह में छाले हों तो आप कुछ आसान से उपाय कर सकते हैं, घर में मौजूद चीजों से तैयार ये नुस्खे छालों को ठीक करने में बहुत काम आते हैं ।
शहद – छालों पर शहद के इस्तेमाल से ये जल्दी ठीक होने लगते हैं। मुंह में छालों की जगह पर शहद लगाएं। छोटे बच्चों को भी आप शहद लगा सकते हो लेकिन 1 साल से कम उम्र बच्चों के लिए शहद मना है।
नारियल – नारियल का पानी ठंडा होता है, इसका तेल, पानी और दूध सब छालों को ठीक करने में काम आता है। मुंह में छाले होने पर तिजना हो नारियल पानी पीएं। नारियल के दूध को मंह में लेकर कुल्ला करें। बच्चों के मुंह में हुए छालों पर नारियल तेल लगाना फायदेमंद होता है ।
घी – छालों पर आप घी भी लगा सकते हैं। गाय का घी छालां पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है और फायदा होता है। आप आम घी भी छालों पर लगा सकते हैं।
ठंडी छाछ – छाले पेट की गर्मी की वजह से हो जाते हैं। ऐसे में आप ठंडी छाछ पीएं, इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो मुंह के छालों में जीवाणुओं के विकास को होने से रोकता है। छाछ पीने से मुंह के छाले काफी हद तक ठीक हो जाते हैं।
दही – छाछ की ही तरह आप दही का सेवन भी कर सकते हैं । अगर बच्चे दही लेने में ना नुकुर करें तो उन्हें दही में शहद मिलाकर शेक की तरह पिला दें। आराम जरूर मिलेगा ।
हल्दी – गुणकारी हल्दी शहद में मिलाकर छालों पर धीरे-धीरे लगाने से फायदा होता है। हल्दी में जलनरोधी और बैक्टीरिया को दूर करने के फायदे होते हैं। ये किसी भी जख्म को भर सकते हैं, इन्हें छालों पर सीधे अप्लाई करें।
एलोवेरा – छालों पर एलोवेरा जैल लगाएं। ऐसा दिन में 3-4 बार करें। छालों पर ये जैल लगाने से जल्दी आराम मिलता है ।
तुलसी – औषधीय गुण वाली तुलसी के पत्ते ऐसे ही चबाने से छालों में आराम मिलता है। बच्चों को पत्तियां तोड़कर चबाने के लिए दे दें। या फिर आप इनका पेस्ट बनाकर छालों पर लगाएं ।
आइसक्रीम – अगर बच्चों को या बड़ों को छालों में बहुत दर्द या जलन हो रहा हो तो आइसक्रीम खिला दें। मुंह का स्वाद बदलने के साथ छालों में हो रही जलन भी कम हो जाएगी ।
गर्म पानी – गुनगुने पानी में हल्का सा नमक मिलाएं और अब इससे गरारे करें। छालों में जल्द आराम मिलेगा और राहत महसूस होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440