मुकेश बोरा की पहल ने बनाया नया रिकॉर्ड-151 नए दुग्ध उत्पादक जुड़े सहकारिता से, ग्रामीण इलाकों में छाया ‘डोर-टू-डोर अभियान’

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में चलाया गया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान रजत जयंती स्थापना दिवस पर जबरदस्त सफल रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में चला यह अभियान सहकारिता को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

अभियान के तहत 150 दुग्ध समितियों में घर-घर जाकर दुग्ध उत्पादकों को सदस्यता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन खास बात यह रही कि लक्ष्य से अधिक 151 नए सदस्य सहकारी परिवार का हिस्सा बने। इसके साथ ही संघ की कुल सदस्य संख्या 34,453 से बढ़कर 34,604 तक पहुँच गई कृ जो ग्रामीणों में सहकारिता के प्रति बढ़ते विश्वास का सशक्त प्रमाण है।

यह भी पढ़ें -   देवभूमि में गूंजेगा आस्था का बिगुल! गोल्ज्यू यात्रा 2026 का भव्य आगाज़, पूरे उत्तराखंड को जोड़ेगी ऐतिहासिक यात्रा

अभियान के दौरान संघ के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की टीमों ने गांव-गांव जाकर दुग्ध उत्पादकों से संवाद किया। उन्हें सहकारी समितियों से जुड़ने के लाभ, पारदर्शी मूल्य प्रणाली, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

गांवों में पशुपालकों ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया और सहकारिता आधारित श्वेत क्रांति को नई दिशा देने का संकल्प जताया। वहीं उपभोक्ताओं को भी ‘आंचल’ दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और पौष्टिकता के प्रति जागरूक किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध दुग्ध उत्पादों के प्रति रुझान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य, तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएँ लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले समय में इस अभियान का दायरा और बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादक आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकें।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

इस मौके पर वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, महिला डेयरी सहायक प्रबंधक गीता ओझा, पर्वतीय प्रभारी-पाल सिंह, राजेन्द्र दुम्का, शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या, मोहन जोशी, कमलेश कुमार, रमेश मेहता, रमेश आर्या, विपिन तिवारी, हेमन्त पाल, मीना रौतेला सहित दुग्ध समितियों के सदस्य, सुपरवाइजर, दुग्ध उत्पादक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440