समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर में हुई हत्या का पुलिस ने आज खुलासा किया है। इस हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि 8 अक्टूबर को रामनगर के ग्राम किशनपुर छोई में पनचक्की के पास नहर के ताश से गोविन्द सिंह फर्त्याल पुत्र भूपाल सिंह निवासी किशनपुर छोई का शव बरामद हुआ था। उनके शरीर में कपड़े नहीं थे और शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान मौजूद थे। जिससे पुलिस ने माना की मामला हत्या का है। मृतक का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर के उपरान्त मृतक के पुत्र सौरभ फर्त्याल की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। घटना का अनावरण करने हेतु उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में व0उ0नि0 मौ0 यूनुस तथा विवेचक व0उ0नि0 महेश जोशी को सम्मिलित करते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।
उक्त टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल के आस पास के 50-60 व्यक्तियों के बयान लिए गये, आस पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा घटनास्थल पर डाग स्कवाड को बुलाया गया तथा मोबाइल सर्विलांस हेतु जनपद नैनीताल से एस.ओ.जी टीम बुलाकर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उक्त पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के बाद प्रकाश में आया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे, मृतक को शक था कि उसके खेत से पेड़ अभियुक्त कुन्दन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी तथा उसके साथियों ने काटे हैं। इस बात से मृतक काफी नाराज था। 7 अक्टूबर को मृतक गोविन्द सिंह अभियुक्त कुन्दन सिंह विष्ट के घर गया था जहां उसकी कुन्दन सिंह विष्ट से काफी बहस हुयी थी। उसके बाद पुलिस ने तत्काल ही कुन्दन सिंह उपरोक्त के घर पर दबिश दी गयी तो वह घर पर मौजूद नहीं मिला। पतारसी सुरागरसी करने पर जानकारी मिली कि कुन्दन सिंह बिष्ट नया कोशी पुल हल्द्वानी बस अड्डे पर है तथा कहीं भागने की फिराक में है, उक्त जानकारी मिलने पर कुन्दन सिंह बिष्ट उपरोक्त को तत्काल ही दबिश देकर हल्द्वानी बस अड्डा रामनगर से गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी।
पूछताछ के दौरान आरोपी कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे जिसका शक वे गांव के लड़को पर ही कर रहे थे वे जिन लोगों पर शक कर रहे थे, उनमे एक मेरा भाई संतोष उर्फ सोडी भी था। कुंदन ने बताया कि 7 अक्टूबर को जब में टैम्पू से लगभग सवा सात बजे अपने घर पहुंचा, उसने देखा की उसकी मां किचन में सब्जी काट रही थी और मकान की छत पर गोविन्द फर्त्याल कटे हुए पेड़ों के पैसों की मांग कर रहे थे साथ ही मेरी मां को गाली गलौज की कर रहे थे। जो उसे अच्छा नहीं लगा और गोविन्द से उसकी बहस हो गयी। इस बीच गुस्से में मेरे द्वारा गोविन्द को धक्का दे दिया। जिससे गोविन्द सीढ़ियों से नीचे गिर गया, और घायल हो गया। गोविन्द द्वारा शोरगुल करने पर मैंने उसे घसीट कर किचन में ले गया। वह वहां भी शोरगुल कतरे गाली-गलौज कर रहा था। इस बीच मां झगड़े को देख मौके से दूसरे कमरे में चली गयी। इसी बीच मेरा छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु जो कि भतरोजखान होटल मे काम करता है वह भी घर आ गया था। उसने भी माँ को गाली देने की बात सुनी तो उसे भी गुस्सा आ गया फिर मैंने और भोपाल ने गोविन्द को लातघूसों से पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर को फर्श पर पटक दिया जिससे वो अचेत हो गया। इस घटना के बाद हम दोनों डर गये कि कहीं ठीक होने के बाद यह पुलिस में शिकायत कर देगा। इस बात से बचने के लिये गोविन्द को अचेत अवस्था में घसीटते हुए मकान के पीछे तरफ खेत से होते हुए बरसाती नाले के नीचे नहर के उपर ले गये थे। इस दौरान घसीटने से गोविन्द का लोवर, बनियान और अंडरवियर उतर गयी थी। नहर की दीवार पर गोविन्द को लेटा कर उसको नहर में फैंक दिया। आरोपी कुंदन ने बताया कि उसने सोचा था कि गोविन्द के शव को नहर डालने से वह पानी के साथ बह जाएगा और किसी को कुछ पता नहीं चल पायेगा।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम मेंः
रामनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, एसआई मौ0 यूनुस, तारा सिंह राणा, जोगा सिंह, राजवीर सिंह, हे0 कानि0 हेमंत सिंह, नसीम अहमद, कानि0 विजेन्द्र सिंह, विपिन शर्मा, संजय दोसाद, अशोक कुमार, कुंदन सिंह, रुद्रपुर डाग कैटी मय टीम हे0 कानि0 बसंत मेहरा, रूद्रपुर फारेन्सिंक यूनिट एसआई सत्यप्रकाश रायपा। म
घटना के खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई हैं।
Murder in Ramnagar revealed, 2 accused arrested, know why Govind Fartyal took life



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



