समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने और बाद में जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्यगण गाली-गलौज, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी भी देते है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुर और पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। Father-in-law harassed daughter-in-law’s pride
रामनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि उसका निकाह उधमसिंह नगर के जयपुर निवासी वाजिद अली से हुआ था। ससुराल वाले उसे किसी न किसी बात को लेकर तंग कर रहे थे। इस बीच एक दिन जब उसका पति बाहर गया तो ससुर ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उससे मारपीट की गयी। उसका आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो ससुर द्वारा उसका गर्भपात करा दिया। इतना सब कुछ होने के बाद भी महिला शादी बचाने को ससुराल में रह रही थी। लेकिन, जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्यगण गाली-गलौज, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी भी देते है।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिला उधमसिंहनगर के जसपुर वाजिद, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Nainital: Father-in-law molests daughter-in-law’s pride, first rapes her, then gets her aborted



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



