सारथी फाउंडेशन की होली प्रतियोगिता में नैनीताल की होल्यारो ने मारी बाजी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन की होली प्रतियोगिता में नैनीताल की होल्यारो ने बाजी मारी। यहां महानगर के एक बैंकट हाल में फाउंडेशन द्वारा होली प्रतियोगिता में नैना महिला जागृति संस्थान नैनीताल ने प्रथम तथा अमरावती कालोनी मल्ली बमोरी हल्द्वानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि आदर्श कालोनी मुखानी तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में होल्यारों की टीमों ने संदेशात्मक होली का प्रदर्शन किया और जन मानस को विभिन्न समस्याओं पर संदेश दिया।

सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात जगह जगह से आई विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। कैले बाधी चीर…. ओ रघुनंदन राजा….., कान्हा रे कान्हा तूने ये क्या किया जैसे पारंपरिक होली गीतों से उपस्थित लोग झूम उठे। संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने बताया कि होली महोत्सव में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुभाष नगर टीम, नीमा भट्ट मुखानी, अमरावती कालोनी बमोरी, नैनी महिला जागृति संस्थान नैनीताल, आदर्श महिला ग्रुप मुखानी, गीता पंत एवं टीम, उत्तराखंडी हुनर लमाचौड़ टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें -   कोटद्वार से युवती के साथ घूमने आए युवक की नैनीताल के होटल में संदिग्ध मौत, जांच जारी

इस दौरान फागोत्सव कार्यक्रम में राधा कृष्ण के रस भरे गीतों एवं फूलों के रंगों के साथ सभी ने इस होली का भरपूर आनंद लिया। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूजा पन्त, दिशांत टंडन, उमेश सैनी, दिशांत टंडन, मदन मोहन जोशी सहित आदि संस्था के सदस्यों ने सभी अतिथियों का फूलों की होली से स्वागत किया। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल हेमा हरबोला एवं शमिस्था बिष्ट शामिल रही।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सुमित हृदयेश, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट, साकेत अग्रवाल, रेनू अधिकारी, अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर, विपिन पांडे, चंदन बिष्ट, विनोद दानी, मुकुल बलुटिया, विजय मंडल, सुरेश पांडे, प्रकाश हरबोला, उमेश सैनी, प्रदीप सबरवाल, आनंद आर्य, राधा चौधरी, नीलू नेगी, दीप्ती चुफाल, योगेश पांडे, भवानी शंकर सूठा, कैलाश जोशी, देवीदत्त सनवाल, केतन जायसवाल, संतोष गौड़, जाकिर हुसैन, शीला भट्ट, मंजू सनवाल, गीता जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यकम का संचालन संस्थापक ज्ञानेंद्र जोशी एवं दीक्षा पंत पांडे ने किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440