समाचार सच, देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चिंतन बैठक 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे एमपी क्लब नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी गुरूवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक भगवत प्रसाद मकवाना ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक के प्रथम चरण में 10 से 12 बजे तक वाल्मीकि समाज एवं अनुसूचित समाज की महत्वपूर्ण समस्याओं पर खुली चर्चा होगी। दूसरे चरण में 12 बजे से 2 बजे तक आजादी के 75 वर्षों में वाल्मीकि समाज की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी में मुख्य अतिथि दुष्यंत गौतम सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा के अलावा विशिष्ट अतिथि के रुप में चरणजीत सिंह अटवाल पूर्व डिप्टी स्पीकर लोक सभा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, हंस राज हंस सांसद दिल्ली भाग लेंगे। कार्यक्रम के तीसरे चरण में भोजन उपरांत 3 से 4 तक राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के 5 पदों पर सर्वसम्मति से 3 वर्ष के लिए चुनाव किए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जनवरी 2023 में 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली वर्ष में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर विशाल वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। संगठन की 25 वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित एक स्मारिका का प्रकाशन एवं विमोचन कराया जाएगा। इस विषय में भी संगठन अपनी कार्य योजना बनाएगा।
मकवाना ने बताया कि कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज का गौरव बढ़ाने वाले प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रिंसिपल, सेवानिवृत्त जज, वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार, लेखक, खिलाड़ी एवं समाजसेवी भी सम्मानित किए जाएंगे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बताया कि 10 जुलाई के राष्ट्रीय वाल्मीकि चिंतन बैठक में देश भर से राष्ट्रीय / प्रदेश पदाधिकारी एवं समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440