नवोदय विद्यालय की छात्रा को सांप ने डसा, गई जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को सांप ने डस लिया। परिजनों आनन-फानन में उसे डा0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार अम्बरपुर मोहम्मदगंज मीरगंज बरेली निवासी 13 वर्षीया सरस्वती पुत्री लीलाधर को बीते सोमवार की देर शाम को सांप ने डस लिया। पता चलने के बाद आनन-फानन में परिजन उसे डा0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा सरस्वती नवोदय विद्यालय में पढ़ती थी। वह छुट्टी पर अपने घर आयी हुई थी और बुधवार को उसे स्कूल लौटना था। इधर अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440