श्री कैंची धाम नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, संगठन सेवा को दोहराया संकल्प

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल की नगर इकाई श्री कैंची धाम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री श्री नवीन वर्मा ने नवचयनित अध्यक्ष धीरज तिवाड़ी एवं महामंत्री पवन भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज 8 जिलों में बारिश, 5 जिलों में बर्फबारी के आसार, 19 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा उपाध्यक्ष रोहित बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ तिवाड़ी, सचिव वीरेंद्र सिंह मेहरा, संगठन मंत्री जितेंद्र किरौला एवं हरेंद्र सिंह बिष्ट, साथ ही प्रचार मंत्री भुवन कुमार एवं हितेश सिंह खनायत को शपथ ग्रहण कराई गई।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सनसनी! नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से इलाके में हड़कंप

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की प्रगति एवं व्यापारी हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440